हापुड़, मई 1 -- धौलाना। तहसील धौलाना क्षेत्र में रजिस्ट्री कार्यालय की सुरक्षित जमीन पर गन्ना समिति के ठेकेदार व कर्मचारियों ने बुधवार की देर रात अवैध कब्जा करने की कोशिश की। जिससे अधिवक्ताओं में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अधिवक्ता अपने सहयोगियों व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां देखा की कुछ मजदूर व कर्मचारी जेसीबी मशीन द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। पुलिस व वकील को देख कुछ मजदूर मौके से फरार हो गए। वही पुलिस की मदद से अवैध निर्माण कार्य रुकवाकर मशीन को वहां से हटवाया गया। बार एसोसियेशन के अध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि गन्ना समिति के अंदर तकरीबन दो बीघा जमीन है़। जिसमें की समिति के कुछ कर्मचारी व ठेकेदार द्वारा उसमें रजिस्ट्री कार्यालय के जगह पर अवैध निर्माण कार्य शुरु करवाकर दुकान खुलवाना चाहते हैं। जो कि रजजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.