धौलाना में छापेमारी, सात कुंतल मिलावटी मावा नष्ट
हापुड़, अगस्त 22 -- हापुड़। रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को धौलाना तहसील क्षेत्र के सोलाना-लालपुर में तीन खोया निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर कुल आठ नमूने लिए। सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में करीब 7 कुंतल मिलावटी मावा नष्ट कराया गया, जबकि 268 किलो वनस्पति और 510 किलो एसएमपी सीज किया गया। आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस बल के साथ की गई कार्रवाई में शाहरुख पुत्र हनीफ निवासी लालपुर-सोलाना, प्रदीप कुमार सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी सोलाना और मोमिना पत्नी मोमीन की इकाइयों को जांच के दायरे में लिया गया। शाहरुख के यहां से मावा के दो, एसएमपी और वनस्पति के एक-एक नमूने लिए गए। यह भी पढ़ें- Chandauli News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.