धौलाना में किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक संपन्न
हापुड़, अगस्त 4 -- किसान मजदूर संगठन पूरन की मासिक बैठक रविवार को धौलाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के पुनर्गठन तथा सितंबर माह से सहारनपुर से दिल्ली तक प्रस्तावित किसान मजदूर अधिकार यात्रा (पदयात्रा) में अधिक से अधिक किसानों और मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, किसान-मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, गढ़ खादर क्षेत्र में संभावित बाढ़ की स्थिति और आपदा के समय किसानों की हरसंभव सहायता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ा रहेगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.