हापुड़, जून 4 -- धौलाना गुलावठी मार्ग स्थित सौलाना मोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ की महिला ने अस्पताल के अन्य स्टाफकर्मी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मसूरी गुलावठी मार्ग पर स्थित सौलाना मोड समीप अस्पताल संचालित है। जिसमें 18 मई की शाम अस्पताल कर्मी मोहम्मद आकिल नाम के युवक ने युवती को किसी कार्य के बहाने एक निजी कक्ष में बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर उसने युवती के साथ जबरन अश्लील हरकत की। आरोप लगाया है कि अस्पताल संचालक 10 वीं और 12वीं पास छात्र-छात्राएं स्टाफ में भर्ती हो जाती है। जिससे विभाग भी अंजान है। पीड़िता की मां शिकायत पर बझैड़ा कला निवासी समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन क...