धौलाना: भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग से विद्युत लाइन में ब्लास्ट, अंधेरे में डूबा छोटा मोहल्ला
हापुड़, जून 11 -- कस्बे के छोटा मोहल्ला में भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की ओवरलोडिंग के कारण मुख्य विद्युत लाइन में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के साथ ही पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई, जिससे स्थानीय निवासियों को इस तपती रात में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।मोहल्ले के निवासी हिमांशु, राहुल और अभय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी के कारण घरों में एसी और कूलर का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। इसके चलते विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड आ रहा है। रात के समय अचानक जर्जर तारों में शॉर्ट-सर्किट हुआ और एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए। गनीमत यह रही कि ब्लास्ट के वक्त तार के नीचे से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया。 यह भी पढ़ें- धौलाना: भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.