हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी। लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। बिजली की सप्लाई बेहतर करने के लिए धौलाखेड़ा में पिटकुल और डहरिया में ऊर्जा निगम के बिजलीघर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही यहां से आपूर्ति शुरू होने पर बिजली की सप्लाई बेहतर होगी। हल्द्वानी में लगातार बढ़ रही उपभोक्ताओं की संख्या के कारण बिजली की मांग और आपूर्ति में अंतर बना रहता है। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्मियों के दौरान रहती है। घंटों बिजली कटौती और लो-वोल्टेज के चलते गर्मी से राहत देने वाले विद्युत उपकरण शोपीस बन जाते हैं। इसके समाधान के लिए पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने धौलाखेड़ा में बिजलीघर का निर्माण कर लिया है। यहां से ऊर्जा निगम के सब स्टेशन तक पावर ग्रिड की बिजली पहुंचाई जाएगी। वहीं घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.