धौलपुर में फ़ूड पॉइजनिंग से 75 वर्षीय महिला की मौत; एक परिवार के 11 लोग बीमार
जयपुर, जुलाई 13 -- राजस्थान के धौलपुर जिले में जन्मदिन की पार्टी के बाद बचा हुआ खाना पूरे परिवार के लिए जानलेवा साबित हो गया। कथित फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के 11 सदस्य बीमार पड़ गए, जिनमें 75 वर्षीय महिला त्रिवेनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।7 जुलाई को हुई थी जन्मदिन की पार्टी जानकारी के मुताबिक, धौलपुर जिले के लूला का पुरा गांव में 7 जुलाई को एक बच्ची के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पारिवारिक समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान मेहमानों के लिए पनीर की सब्जी सहित कई व्यंजन बनाए गए। समारोह समाप्त होने के बाद काफी मात्रा में खाना बच गया, जिसे अगले दिन खाने के लिए रख दिया गया। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा; जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना होगीबची हुई पनीर की करी खाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.