धौलपुर में चंबल खतरे के निशान के करीब; जयपुर में एक इंच बरसात, गड्ढे में फंसकर पलटी बस
जयपुर, अगस्त 13 -- राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को भी राज्य के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। उदयपुर, अजमेर, करौली, जयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में 2 से 7 इंच तक बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। राजधानी जयपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा। बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में भी गिरावट आई है। कुछ जिलों में दिन का पारा 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है। मौसम विभाग के अनुसार 14-15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है।उदयपुर के सेमारी में 185 MM बारिश पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश उदयपुर जिले के सेमारी क्षेत्र में 185 MM दर्ज की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.