धौलपुर खेड़ा ओवरब्रिज पर पलटी स्लीपर बस, 20 यात्री घायल
इटावा औरैया, जुलाई 24 -- जसवंतनगर(इटावा) , संवाददाता। आगरा -कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें 20 यात्री घायल हो गए। आनन -फानन लोगों ने घायलों को बस से निकाल कर चार एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। इनमें चार यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि स्लीपर बस मौदहा से 55 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। धौलपुर खेड़ा ओवरब्रिज पर पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया। बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस में सो रही सवारियां चीख पुकार करने के लिए निकलने का प्रयास करने लगीं। इस बीच कई यात्रियों ने शीशे तोड़कर अपने को बाहर निकाला। राहगीरों की सचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.