धौरहरा में शिक्षकों को दिए गए स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- धौरहरा। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं ई-वाउचर वितरण कार्यक्रम धौरहरा तहसील सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य,सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना लागू होने से अब शिक्षकों एवं पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है और इससे उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विधायक विनोद शंकर अवस्थी,एसडीएम शशिकांत मणि शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड एवं ई-वाउचर वितरित किए गए तथा योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.