लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- धौरहरा-खीरी, संवाददाता। दुधवा बफर जोन के तहत धौरहरा वन रेंज के सिसैया गांव में झोपड़ी में घुसकर बैठे मादा तेंदुए को सोमवार की सुबह वन विभाग ने जाल लगाकर रेस्क्यू किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज के लिए उसे धौरहरा रेंज आफिस में लाया गया। यहां इलाज के दौरान तेंदुए की मौत हो गई। यह तेंदुआ रविवार की रात को धौरहरा रेंज के सिसैया गांव में घुस गया था। इसके बाद तेंदुआ एक घर में जा घुसा। रात को ही वन विभाग उस तेंदुए के रेस्क्यू की तैयारी में जुटा था। अधिकारियों के मुताबिक, तेंदुए को जब पकड़ा गया, वह बिल्कुल सुस्त दिखाई दे रहा था।दुधवा यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: आधी रात गांव में घुसा तेंदुआ,घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन, पकड़ा गया तेंदुआ टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. एच राजा मोहन ने बताया कि तेंदुए को कई बार मिर्गी के दौर...