लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- धौरहरा वन रेंज के अंतर्गत रामलोक ढेकीपुरवा गांव में मंगलवार देर रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। यह तेंदुआ पिछले कई महीनों से गांव और बस्ती के पास घूम रहा था। वन विभाग ने उसे काबू करने के लिए अभियान चलाया था। कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद जहां ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वन क्षेत्राधिकारी नृपेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ लगभग 5 वर्ष का है। पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल था और लोगों ने खेतों व बाहर निकलना तक कम कर दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर सक्रिय हुई वन विभाग की टीम के तहत क्षेत्र में पिंजरा लगाया, जिसमें तेंदुआ...