धौबेय नदी के पास मिले शव की शिनाख्त नहीं, हत्या की आशंका
दुमका, जून 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। नोनीहाट थाना क्षेत्र में धौबेय नदी के किनारे से बरामद अज्ञात शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि मृतक बिहार के किसी जिले का निवासी हो सकता है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस के अनुसार, शव को अपराधियों ने हत्या के बाद नदी किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। शव की हालत से अनुमान है कि मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.