फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। धौज गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खुले आसमान के नीचे गर्भवती की डिलीवरी के मामले में व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने पीएचसी के एसएमओ डॉ. राजेश को तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा है। बता दें कि रविवार देर रात करीब साढ़े 3 बजे प्रसव पीड़ा से परेशान एक गर्भवती महिला नूरजहां को लेकर परिजन धौज पीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध नहीं था। काफी देर तक मदद नहीं मिलने के बाद एक महिला ने सहयोग करके गर्भवती की डिलीवरी खुले आसमान के नीचे कराई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में पीएचसी के बाहर प्रसव की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है। परिज...