धौंस नदी में गिरे तीन वर्षीय मासूम की खोजबीन जारी
मधुबनी, मार्च 30 -- बिस्फी,। बिस्फी कमलाबाड़ी पूर्वी छोड़ के किनारे खेलते वक्त एक तीन वर्षीय मासूम पियूष कुमार धौंस नदी में गिर पड़ा। घटना के समय पियूष अन्य छोटे-छोटे बच्चों के साथ नदी के किनारे खेल रहा था। परिजन पियूष के नदी में डूबने की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलने के बाद बिस्फी एसएचओ अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। तथा घटना की जानकारी ली। स्थानीय गोताखोरों द्वारा बच्चे के शव को नदी से निकालने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन शव को खोजा नहीं जा सका। थाना प्रभारी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को शव को खोजने के लिए बुलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.