वाराणसी, सितम्बर 23 -- दानगंज (वाराणसी), संवाद। वाराणसी-आजमगढ़ फोरलेन के गोला-सिहुलिया (चोलापुर) बाईपास पर दुकानदारों से वसूली का मामला सामने आया है। दुकानदारों का आरोप है कि एनएचएआई के संविदाकर्मी ने अतिक्रमण में कार्रवाई का डर दिखाकर वसूली की। चोलापुर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दुकानदार मुन्ना यादव, शुभम सिंह, गुड्डू यादव और अजय यादव के अनुसार बाईपास स्थित विशाल टी स्टॉल पर मंगलवार दोपहर बाद आरोपी युवक चार पहिया वाहन से पहुंचे। खुद को एनएचएआई का अधिकारी बताते हुए वहां आस-पास मौजूद चार दुकानदारों से अतिक्रमण करने की बात कहते हुए नाराजगी जताने लगे। तत्काल दुकान हटाने को कहने लगे। इस बीच एक युवक ने कहा कि अगर मामला सुलझाना है तो चारों दुकानदार 10-10 हजार रुपये उनको दे दें। आरोपियों ने चार दुकानदारों ...