धोख़े से एटीएम कार्ड बदलकर 45 हजार निकाले
सहारनपुर, मार्च 29 -- नकुड़। बैंक एटीएम में रुपये निकालने गए एक व्यक्ति का अज्ञात आरोपी ने धोख़े से एटीएम कार्ड बदलकर ख़ाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। पीडित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अंबेहटा पुलिस चौकी के गांव रनियाला दयालपुर निवासी मनीष कुमार पुत्र सुरेशचंद ने तहरीर में बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम कार्ड से अंबेहटा स्थित यूको बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गया था। तभी एटीएम में एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया। आरोप है कि अज्ञात शख़्स ने धोख़े से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। दो दिन बाद पीडित को पता चला कि दो बार में उसके ख़ाते से 15 हजार और 30 हजार रुपये निकाले गए है। ठगी का आभास होने पर बैंक शाख़ा पहुंचकर इसकी जानकारी ली तो पता चला कि उनके एटीएम कार्ड से ही अलग अलग एटीएम से रुपये निकाले गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.