धनबाद, अप्रैल 13 -- भाटडीह ओपी अंतर्गत पाथरगड़िया पंचायत के धोवाटांड़ टोला में शनिवार की देर रात अपराधियों ने छह घरों पर धावा बोला। घटना के संबंध में पंचायत की वार्ड सदस्य मिथिला देवी ने बताया कि वह अपने एक घर में ताला बंद कर रात को दूसरे घर में सोने चली गई। अपराधियो ने बंद घर का ताला तोड़कर अंदर ड्राम में रखा कपड़ा के साथ एक हजार रुपए चुरा लिए। उमेश महतो के बंद घर से छोटा ड्रम में रखा चावल चोरी हो गया। प्रदीप महतो की डिस्पेंसरी, राजू महतो, मिला देवी, महावीर महतो आदि के बंद घर का ताला तोड़ दिया गया, परंतु लोगों के जाग जाने के कारण कुछ ले जा नहीं सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...