धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर मंगलवार को धनबाद श्वेतांबर जैन समाज ने श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ रथ यात्रा का आयोजन किया। रथ यात्रा धोवाटांड़ स्थित जैन मंदिर से निकली। प्रातःकाल से ही समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में एकत्रित हुए, जहां से रथ यात्रा बैंक मोड़ के रास्ते बिरसा चौक से पुन: धोवाटांड़ जैन मंदिर पहुंची। भगवान की रथ यात्रा के दौरान भक्तजन भगवान महावीर के जयघोष, भक्ति गीत और धार्मिक भावनाओं के साथ शामिल हुए। पूरे वातावरण में धर्म, अहिंसा और शांति का संदेश गूंजता रहा। जैन मंदिर में विविध कार्यक्रम हुए। मौके पर समाज के सदस्यों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अत्यंत हर्षोल्लास, भक्ति एवं सौहार्द के साथ भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक मनाया। रथ या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.