धोलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
देहरादून, मई 3 -- श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलास में रविवार को विशेष पूजा अर्चना, रुद्राभिषेक, यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के संस्थापक योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने बताया मंदिर के निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले कौशल्या शर्मा और हेमंत शर्मा द्वारा कार्यक्रम को किया गया था। पूजा अर्चना का कार्य आचार्य दीपक कुकरेती ने किया। श्री धोलेश्वर महादेव महिला भजन मंडली द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। विशेष आरती के बाद भंडारे और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी, भगवती जोशी, राम सिंह बिष्ट, कौशल्या शर्मा जोशी, हेमंत जोशी, राधा बिष्ट, खुशहाल बिष्ट उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.