धोरैया में मिक्सर मशीन में दबकर किशोर की मौत
बांका, जून 12 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। धोरैया थाना क्षेत्र के कुरमा पंचायत अंतर्गत फत्तुचक गांव के समीप गुरूवार को एक मिक्चर मशीन के पलट जाने से उससे दबकर एक किशोर की मौत हो गई। मृतक झारखंड के गोड्डा ज़िला अंतर्गत बसंतराय थाना क्षेत्र के मांजर गांव निवासी होरील दास के पुत्र सौरभ कुमार(15) था। जानकारी के अनुसार सौरभ मिक्चर मशीन पर सवार होकर कहीं ढलाई का काम करने जा रहा था। इसी दौरान फत्तुचक के समीप मिक्चर मशीन के पलट जाने से मशीन पर सवार सौरभ गिर कर उससे दब गया।
घटना से जुड़ी जानकारी स्थानीय लोगो के द्वारा आनन फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया, जहां चिकित्सक डा. दीपक कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.