दुमका, जून 5 -- नारेनीहाट, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ-नोनीहाट मुख्य मार्ग पर धोबेय नदी में पुल के समीप शुक्रवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवक के चेहरे पर कई जख्म के निशान मिले हैं। शव की पहचान अभी नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या किए जाने के बाद युवक के शव को लाकर पुल के समीप सड़क किनारे ढाड़ी में फेंक दिया गया है। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए इसकी पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया पर व आस-पास के थाना को तस्वीर भेजा है। पुलिस अभी मामले की कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...