भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर। अखिल भारतीय धोबी महासमाज की ओर से शहर के ब्राह्मण मंडल धर्मशाला में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में तीन युगल जोड़ी का विवाह संपन्न कराया गया। महासमाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सह हम पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष अशोक रजक ने बताया कि बाबा संत गाडगेजी से प्रेरित होकर उनके उपदेशों तथा उनके द्वारा बताए गए मार्गें पर चलकर सामूहिक कन्या विवाह कराने का निर्णय कमेटी के लोगों ने लिया। कार्यक्रम में मेयर डॉ. बसुंधरा लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह समेत अन्य अतिथियों ने कन्या एवं पर वधु को आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- धोबी महासमाज की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन यह भी पढ़ें- दहेज मुक्त जागरुकता सह सम्मान समारोह आयोजित यह भी पढ़ें- 31 मातृ-शक्तियों को सम्मान प...