जहानाबाद, अप्रैल 5 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में रविवार को अखिल भारतीय धोबी महासभा की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय रजक ने की। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें सुनील कुमार रजक को प्रखंड अध्यक्ष, इंद्रजीत रजक को सचिव तथा गिरजानंद रजक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन को गांव-गांव तक विस्तारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके और समाज के उत्थान के लिए कार्य किया जा सके। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुकेश भारती, दीनानाथ रजक, वैद्यनाथ रजक तथा मुन्ना रजक ने अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.