धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए अर्जुन बैठा
गिरडीह, अगस्त 11 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी अर्जुन बैठा सोमवार को महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। बता दें कि अर्जुन बैठा उक्त अधिवेशन में झारखंड के सचिव के रुप में शामिल हुए थे। अधिवेशन में उन्होंने झारखंड में समाज की स्थिति पर चर्चा की और शिक्षा पर जोर दिया। बैठा ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कनौजिया, मुख्य सलाहकार राजेंद्र अहीर समेत पूरे देश से सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.