कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई, कोडरमा की एक महत्वपूर्ण बैठक साहू धर्मशाला, झुमरी तिलैया में जिलाध्यक्ष मनिंदर राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुई। इस अवसर पर जिला सचिव प्रकाश रजक ने विगत कार्यक्रमों की विस्तृत कार्य-रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से ही धोबी समाज को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उसके अधिकारों की रक्षा की जा सकती है। संगठन के विस्तार पर बल देते हुए अधिक से अधिक लोगों को महासंघ से जोड़ने, युवाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने तथा महिला सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया गया। बैठक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.