कोडरमा, अप्रैल 19 -- जयनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कमेटी कोडरमा की बैठक रविवार को जयनगर स्थित धोबी धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनिंदर राम ने की, जबकि संचालन जिला सचिव प्रकाश रजक ने किया। बैठक में जिला सचिव प्रकाश रजक ने कहा कि ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए 26 अप्रैल 2026 को झुमरी तिलैया में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला परिषद सदस्य महादेव राम, जिला उपाध्यक्ष महेश रजक, एम चंद्रा, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप राम, महेंद्र राम, अरुण रजक, कैलाश रजक, हुलास रजक, शुकर रजक, धर्म रजक, भिखारी रजक, अर्जुन रजक सहित कई सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जयनगर में धोबी महासंघ की बैठक आज होगी अंत में धन्यवाद ज्ञापन भिखारी रजक ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.