धोबिया खड़ा पोखर मामले में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत, गैर-मजरूआ आम भूमि होने का उल्लेख
खगडि़या, जून 15 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर वार्ड संख्या-38 स्थित धोबिया खड़ा पोखर एवं सार्वजनिक सड़क से जुड़े कथित अतिक्रमण मामले में प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। मामले की सुनवाई के दौरान संबंधित विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है। जिसमें संबंधित भूमि को गैर-मजरुआ आम श्रेणी की सरकारी भूमि बताया गया है। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कोर्ट में शिकायतकर्ता नगर परिषद अन्तर्गत संसारपुर के वार्ड 38 दीपक कुमार ने रविवार को बताया कि धोबिया खड़ा पोखर के नाम से प्रसिद्ध लगभग पांच बीघा भूमि वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में रही है। उनका आरोप है कि पोखर एवं सड़क क्षेत्र पर कथित अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन और जल संरक्षण से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आगे की जांच एवं कार्रवाई सुनवाई के दौरान प्रस्तुत जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.