मुंगेर, अप्रैल 10 -- धरहरा,एक संवाददाता। लड़ैयाटांड थानाक्षेत्र के धोबिया कोड़ा गांव में गुरुवार को एक 30 वर्षीय युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक स्व. जफर मियां का पुत्र मो. मीनू था। मो. मीनू दिल्ली में दस साल से मजदूरी करता था और हाल मे दुर्गा विसर्जन के दिन ही गांव लौटा था। घटना के समय घर में कोई परिजन मौजूद नहीं थे। उसकी मां इलाज के लिए कोलकाता में अपनी बेटी के पास गई हुई थी, जबकि पत्नी सबाना खातुन अपने तीन बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। घटना के बाद सूचना मिलते ही पत्नी ससुराल पहुंची। उसने बताया कि पति के दिल्ली से लौटने के बाद वह मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने चली गई थी और पति बाद में आने वाले थे। ग्रामीणों के अनुसार युवक नशे का आदी था और पत्नी के साथ उसके संबंध भी ठीक नहीं थे। अक्सर पारिवारिक विवाद की स्थिति बनी...