हरदोई, अप्रैल 16 -- हरदोई। जनपद के प्रमुख तीर्थ एवं पर्यटन क्षेत्र धोबिया आश्रम को प्राणि उद्यान बनाने की मांग तेज हो गई है। भाजपा नेता आदर्श दीपक मिश्रा भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनपद में प्राणि उद्यान बनाने की मांग कर चुके हैं। प्रभागीय निदेशक वन जीबी शेंडे ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर धोबिया आश्रम में प्राणि उद्यान बनाने के लिए विभागीय स्तर पर छानबीन शुरू हो गई है। संबंधित क्षेत्रीय वन अधिकारी से धोबिया आश्रम से जुड़े आवश्यक अभिलेख जुटाए गए हंै। इसमें भूमि से संबंधित राजस्व गांव का खसरा मानचित्र, भू-अभिलेख, प्रस्तावित परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) और भूमि स्वामित्व से संबंधित सहमति पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज परखे गए हैं।उधर ग्रामीणों कहना है कि यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो जिले में पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.