हरदोई, मार्च 12 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद के प्रमुख तीर्थ एवं पर्यटन क्षेत्र धोबिया आश्रम को प्राणि उद्यान बनाने की पहल हुई है। भाजपा नेता आदर्श दीपक मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनपद में प्राणि उद्यान बनाने की मांग के बाद वन विभाग ने इस दिशा में प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू की है। प्रभागीय निदेशक वन जीबी शेंडे ने बताया प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर धोबिया आश्रम में प्राणि उद्यान बनाने के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। संबंधित क्षेत्रीय वन अधिकारी से धोबिया आश्रम से जुड़े आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसमें भूमि से संबंधित राजस्व गांव का खसरा मानचित्र, भू-अभिलेख, प्रस्तावित परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) और भूमि स्वामित्व से संबंधित सहमति पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.