बगहा, मई 18 -- लौरिया, एक संवाददाता। धोबनी संस्कृत मध्य वद्यिालय में सोमवार को ग्रेट फ्यूचर फाउंडेशन द्वारा सभी वद्यिार्थियों को पठन पाठन सामग्री के साथ स्कूल वितरित किया गया। सबसे पहले वद्यिालय परिसर में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने छात्रों को स्कूल बैग, कॉपी, किताब, पेंसिल,पेन,रबर स्ट्रमेंट बॉक्स आदि देने पर फाउंडेशन को बधाई दी गई। वहीं प्रमुख श्री तिवारी ने कहा कि सरकारी स्कूल में किसी फाउंडेशन द्वारा छात्रों को पाठ्य सामग्री देना अच्छी पहल है।अब ये नौनिहाल अपने जब अपने कंधे पर स्कूली बैग लेकर वद्यिालय जाएंगे तो उन्हें देखकर उन्हें खुशी तो होगी ही, वहीं सभी बच्चों में समानता की भावना भी जागृत होगी। इधर ग्रेट फ्यूचर फाउंडेशन के निदेशक नासरीन प्रवीण ने बताया कि उनकी संस्था नई है और पहली बार धोबनी वद्यिालय में पाठ्य सामग्री वि...