गुमला, मार्च 18 -- घाघरा प्रतिनिधि। जिले के घाघरा प्रखंड के धोबनी गांव में बुधवार को बाएफ संस्था द्वारा एचआरडीपी परियोजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर एचडीएफसी के वित्त पोषण से बदरी और धोबनी में स्थापित दो सोलर लिफ्ट इरिगेशन यूनिट व धोबनी में एक जलमीनार का विधिवत उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सोलर लिफ्ट इरिगेशन यूनिट और जलमीनार ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी और लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीणों को स्थायी आजीविका के अवसर मिलेंगे। जिससे पलायन में भी कमी आएगी। उन्होंने जलमीनार में लगाए गए आरओ सिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.