बोकारो, मार्च 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के बाधाडीह पंचायत के ग्राम धोबनी में आयोजित श्री श्री 1008 शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के लिए गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ दामोदर नदी से पवित्र जल उठाया गया। यह कलश यात्रा दामोदर नदी के पुपुनकी ब्रिज घाट से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और हर हर महादेव के नारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा पुपुनकी ब्रिज से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए धोबनी गांव स्थित आयोजन स्थल तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दामोदर नदी से पवित्र जल भरकर कलश में स्थापित किया, जिसे मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में उपयोग किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.