दुमका, मई 20 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के आमगाछी पंचायत स्थित धोबना गांव में आम बागवानी योजना में बरती गई अनियमितता का मामला तूल पकड़ रहा है। बीते 13 मई को ढाई लाख रुपये की निकासी के बाद भी नाम मात्र ही पौधे शीर्षक के साथ आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान में पेज-03 पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की है। बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कनीय अभियंता, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक को दो दिनों के अंदर योजना का वर्तमान यथा स्थित का लिखित प्रतिवेदन उपस्थित होकर प्रस्तुत करने का निर्देश जारी कर दिया है। यह भी पढ़ें- धोबना बागवानी योजना में अनियमितता पर बीडीओ ने कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण जारी निर्देश में बीडीओ ने कहा ...