धोनी को लोहरदगा प्रीमियर लीग का न्योता
लोहरदगा, जून 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में क्रिकेट के विकास और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। लोहरदगा के पूर्व रणजी क्रिकेटर आशीष कुमार ने जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव से मुलाकात कर जिले में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान लोहरदगा के प्रतिष्ठित बलदेव साहू क्रिकेट टूर्नामेंट को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। यह टूर्नामेंट जिले में प्रत्येक दूसरे वर्ष आयोजित किया जाता है। क्रिकेट प्रेमियों के बीच इसकी विशेष पहचान है.
एलपीएल की तैयारी आशीष कुमार ने बताया कि आगामी लोहरदगा प्रीमियर लीग (एलपीएल) को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में भारतीय क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.