नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम टीममेट्स इलेवन चुनी है। उन्होंने एमएस धोनी, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा। पुजारा इंटरनेशनल क्रिकेट में 2010 से 2013 तक एक्टिव रहे। उन्होंने 103 टेस्ट में 7195 रन बनाए। टेस्ट स्पेशलिस्ट रहे पुजारा ने करियर में पांच वनडे मैच भी खेले। उन्होंने धोनी की कप्तानी में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 38 वर्षीय पुजारा ने अपनी टीम में पांच एक्टिव और छह रिटायर प्लेयर्स को शामिल किया है।पुजारा ने खुद को इस नंबर पर रखा पुजारा ने ऑल-टाइम टीममेट्स इलेवन का खुलासा क्रिकइंफो द्वारा शेयर किए गए वीडियो में किया। पुजारा ने सिर्फ उन्हें खिलाड़ियों चुना, जो उनके 13 साल के करियर में टीममेट्स रहे। उन्होंने राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवा...