नई दिल्ली, मार्च 4 -- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी की कार ने ट्रैफिक नियम तोड़े हैं। रांची में ओवरस्पीडिंग की वजह से चालान कटा है। ट्रैफिक पुलिस ने 1000 रुपये का जुर्माना लगाया। बताया जा रहा कि कार तकरीबन 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही थी जबकि निर्धारित गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। शहर के ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने धोनी के घर के पास स्पीड नियम तोड़ने का मामला रिकॉर्ड किया, जिसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया। यह मामला तब सामने आया, जब 44 वर्षीय क्रिकेटर आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तैयारी कैंप के लिए चेन्नई में था। वहीं, कुछ दिन पहले झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने रांची में एक आवासीय भूखंड के कथित दुरुपयोग के मामले में धोन...