नई दिल्ली, अगस्त 25 -- सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ खूब क्रिकेट खेली है, लेकिन एमएस धोनी के साथ वे कभी नहीं खेल पाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह संभव नहीं हुआ था और आईपीएल में भी यह मुमकिन नहीं था। हालांकि, फिर भी एक तस्वीर सूर्यकुमार यादव ने इस साल आईपीएल के दौरान क्लिक कराई, जो आइकॉनिक फोटो है। इसमें तीन ऐसे धुरंधर शामिल हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताया है। एकमात्र तस्वीर है, जिसमें सिर्फ और सिर्फ एमएस धोनी, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं। इसके पीछे की स्टोरी भी सूर्या ने बताई है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को एक इंटरव्यू दिया है, जिसका प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सूर्या ने इस आइकॉनिक तस्वीर के बारे में बात करते हुए बताया, "ये मेरा फेवरिट फोटो है। हम चेन्नई में थे। प्रैक्टिस क...