धोती का झूला बना फंदा, गर्दन फंसने से 8वीं की छात्रा की मौत; कराटे में ब्लैक बेल्ट जीती थी
कानपुर, अक्टूबर 19 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता: नौबस्ता के राजीव विहार में शनिवार शाम आठवीं की छात्रा 14 वर्षीय आरुषि का झूला झूलते समय गला कस गया। कुछ समय बाद जब मां ने आरुषि को आवाज लगाई तो उसने जवाब नहीं दिया। जब मां ने मौके पर आरुषि को देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आरुषि ने हाल ही में कराटे प्रतियोगिता में ब्लैक बेल्ट हासिल कर मेडल जीता था। राजीव विहार निवासी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी जनरलगंज की एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं। परिवार में पत्नी निहारिका, तीन साल का बेटा आरव है। इसके अलावा 14 वर्षीय बेटी आरुषि भी थी। आरुषि यूपी किराना स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम आरुषि घर में दरवाजे के ऊप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.