घाटशिला, फरवरी 27 -- गालूडीह। वनकाटी पंचायत के धोडासाई प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के हड़ताल का असर नहीं पड़ा और ना ही शिक्षकों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत पड़ी।धोडासाई प्राथमिक विद्यालय की संयोजिका सहित रसोईया ने अपने को हड़ताल से दुर रखा और बच्चों के लिए लगातार एमडीएम संचालित करने में लगी हुई है।इस विधालय में संयोजिका सहित दो रसोईया है। प्राथमिक विद्यालय धोडा़साई में नामंकित 37 बच्चे हैं।विधालय के प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार महतो ने बताया कि रसोईया के हड़ताल के बाद हमने विधालय के रसोईया से बात की उन्होंने एमडीएम बनाने में सहमति जताई। इसके बाद से एमडीएम बनाने में कोई दिक्कत नहीं हुई । बच्चों को रोजाना एमडीएम मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.