बागपत, मार्च 15 -- क्षेत्र की एक युवती ने अपने ससुराल पक्ष पर धोखे से शादी कराने, मारपीट करने और दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।काशीराम कॉलोनी छपरौली रोड बड़ौत निवासी चांदनी पुत्री उमर खान ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2022 में उसके माता-पिता ने उसकी शादी बुलंदशहर निवासी आबिद अली के साथ कर दी थी। आरोप है कि शादी से पहले युवक और उसके परिजनों ने उसे अविवाहित बताया था, जबकि बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसकी दो शादियां हो चुकी हैं तथा बच्चे भी हैं। पीड़िता का आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कमरे में बंद रखना ...