शामली, मार्च 21 -- कांधला। शादीशुदा सिपाही के धोखे से दूसरी शादी करने से पहले ही पोल खुल गयी। सिपाही एवं उसके परिजनों ने लड़की पक्ष से झूठ बोला। उनके झांसे में आकर लड़की पक्ष ने सगाई एवं गोदभराई की रस्म भी कर दी थी। लड़की पक्ष का आरोप है कि सिपाही के परिजनों ने 18 लाख रुपये दहेज भी मांगा और विरोध करने पर मारपीट की। लड़की पक्ष ने एसपी से मिलकर सिपाही एवं उसके परिजनों के खिलाफ कांधला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम आल्दी निवासी महिला ने एसपी से मिलकर उन्हें शिकायत की। महिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके परिचितों ने मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम काकड़ा निवासी अजय कुमार से उसकी पुत्री का रिश्ता तय किया था। अजय यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में कानपुर नगर पुलिस लाइन में तैनात है। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.