वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी, संवाददाता। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की कोर्ट में धोखे से सेवानिवृत्त शिक्षक के 50 करोड़ रुपये की जमीन लिखवाने के मामले में गंगापुर रजिस्ट्री ऑफिस के उपनिबंधक अनिल कुमार, लिपिक समेत दस लोगों के खिलाफ अर्जी दाखिल की गई है। कोर्ट ने रोहनिया थाने से आख्या तलब की है। साथ ही विपक्षी उपनिबंधक और लिपिक को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 मई को होगी। यह भी पढ़ें- फर्जी शपथ पत्र मामले में अधिवक्ता पर प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...