धोखे से बंदूक का लाइसेंस अपने नाम कराने पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के लोसनापुर फूलपुर मौरी गांव निवासी राजकुमार यादव ने न्यायालय में वाद दायर किया। उसके पिता कंधई लाल की मृत्यु 12 अक्तूबर 1998 को हो गई। उसके पिता के नाम बंदूक का लाइसेंस था। उसके भाई शिव कुमार ने पिता के नाम रही बंदूक का लाइसेंस चुपके से सहमति शपथ पत्र आवेदन के साथ लगाकर उसका फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 14 अगस्त 2010 को प्राप्त किया। मामले की शिकायत उसने पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शिव कुमार यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.