धोखे से फोन-पे बनाकर खाते से 3.53 लाख रुपये निकाले
गोरखपुर, मई 23 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बेलसड़ा गांव निवासी मुखलाल यादव ने गांव के ही एक युवक पर धोखे से उसके बैंक खाते का फोन-पे बनाकर 3 लाख 53 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस को दी तहरीर में मुखलाल यादव ने बताया कि उसका मदरिया शाखा में खाता है, जो मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है। वह स्वयं फोन-पे का इस्तेमाल नहीं करता है। मुखलाल का आरोप है कि गांव का ही पंकज यादव घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने बिना जानकारी के मोबाइल पर फोन-पे अकाउंट बना लिया और अलग-अलग खातों में कुल 3 लाख 53 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।गुरुवार को जब वह बैंक में पासबुक प्रिंट कराने पहुंचा तब खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.