हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 11 -- मशहूर गायक उदित नारायण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उदित नारायण अब एक नए कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। दरअसल बिहार के एक महिला थाने में उदित नारायण के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। सुपौल जिले के सुपौल महिला थाना में दायर एक आवेदन ने जिले में हलचल मचा दी है। पार्श्व गायक उदित नारायण झा की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने अपने पति, देवर समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मामला विवाह में कथित धोखाधड़ी, चिकित्सकीय प्रक्रिया में अनियमितता और मानसिक-सामाजिक प्रताड़ना से जुड़ा बताया गया है। महिला थाना के संस्कृत निर्मली वार्ड 11 निवासी रंजना झा ने अपने आवेदन में कहा है कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाज से उदित नारायण झा के साथ हुई थी। वर्ष 1985 में उनके पति पार्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.