सोनभद्र, जुलाई 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। धोखे से खाता खोलवाकर करोड़ो रुपये लेन देन करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित की तहरीर पर की है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट मधुपुर गांव निवासी सुनील शर्मा पुत्र कमला प्रसाद शर्मा एवं जय सिंह पुत्र हीरालाल निवासी कम्हारी ने शनिवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने तहरीर के माध्यम से बताया कि वह धर्मशाला के पास एक सैलून पर काम करता था। मेरे दुकान पर रविप्रकाश पाण्डेय पुत्र प्रकाश पाण्डेय निवासी वेल्तार शाहगंज बाल व दाढ़ी बनवाने आते थे। उसने मुझे दिसम्बर 2025 में सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में खाता खुलवाया था। उन्होने खाता खुलवाने के बाद एटीएम ले लिया और पासबुक हमे दे दिया। खात...