नई दिल्ली, जुलाई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई तरह के संकटों से घिर गई हैं। करीबी एक-एक करके पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। शनिवार को ममता की करीबी रहीं बंगाल टीएमसी प्रमुख चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा, बागी नेताओं ने टीएमसी के ऑफिस पर भी कब्जा जमा लिया और अब नेताओं की नजर पार्टी सिंबल पर है। इस सबके बाद टीएमसी के बागी गुट के नेताओं पर ममता बनर्जी ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धोखे की भी एक लिमिट होती है। उन्होंने बागी नेताओं को ललकारते हुए कहा कि आपको क्या लगता है कि मैं मर गई हूं?'क्या मैं मर गई हूं?' तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी ने कहा, "जो लोग तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे और मेरे साइन वाले पार्टी सिंबल पर चुनाव जीते थे, वे अब दावा कर रहे हैं कि 2023 से पार्ट...