धोखा मिलने के बाद प्रेमी ने विवाहिता की गला दबाकर की थी हत्या, गिरफ्तार
रांची, जुलाई 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया घाट रोड निवासी विवाहिता रानी कुमारी उर्फ पूजा की हत्या करने के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। धोखा मिलने के बाद प्रेमी राहुल कुमार ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या की थी। इसका खुलासा चुटिया पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस ने आरोपी राहुल को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से हावड़ा का रहने वाला है। वर्तमान में वह चुटिया इलाके में ही किराए का मकान लेकर रह रहा था। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि आरोपी राहुल ने पूछताछ में युवती की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकारी है। उसने पुलिस को बताया कि रानी कुमार से उसका संबंध शादी से पहले से था। पति से अनबन होने के बाद रानी को उसने चुटिया में एक किराये के मकान दिलाया और वह उस मकान में अकेले रहती थी। इसी दौरान उसने उसे धोखा देकर युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.